फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार तीन जून की रात थाने से लगभग 500 मीटर दूर बादशाहपुर रेलवे स्टेशन यार्ड में संदिग्ध हालात में शनि शर्मा (20) निवासी लाईमंडी का शव मिला था। मृतक के पिता अशोक कुमार ने अपने पुत्र की हत्या की तहरीर एसपी के साथ थाने पर दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर ने थाना प्रभारी मुंगराबादशाहपुर को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी विवेचना करने तथा दर्ज प्राथमिकी की प्रति तीन दिन के भीतर न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया है। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी का कहना है न्यायालय के आदेश पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें