फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवाद सुलझाने के लिए मुंशी पर 10 हजार रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना अंतर्गत एक व्यक्ति से परिवारिक विवाद सुलझाने के लिए मुंशी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घूस मांगने की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

करंजाकला निवासी उमेशचंद्र सोनकर ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि एक अगस्त को उसकी पत्नी ज्योति सोनकर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, इस दौरान पत्नी ने 112 डायल कर पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस के बुलाने पर जब वह थाने पहुंचा तो थाने में तैनात मुंशी को सारी बात बताई। उस समय थाने पर पत्नी का भाई सुमित सोनकर भी मौजूद था। उमेश सोनकर ने आरोप लगाया कि पत्नी के मायके वालों ने सिपाही को कुछ पैसे दिए। कहा मुंशी आशुतोष श्रीवास्तव ने मुझसे पैसे की मांग की। कहा अगर 10 हजार रुपये नहीं दोगे तो तुम्हें गलत धाराओं में फंसाकर जेल भेज दूंगा। उसने मुझे अपशब्द कहा। भगा दिया। वहीं थाने में तैनात मुंशी आशुतोष श्रीवास्तव का कहना है कि पति-पत्नी का विवाद था थाने पर मामला पहुंचने के बाद दोनों को समझा बुझाकर भेज दिया गया। आरोप में किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें