फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नाले की सफाई कर गाद सड़क छोड़कर चले गए नपा सफाईकर्मी

विज्ञापन
मैहर देवी मार्ग कालीकुत्ती में सड़क के किनारे पड़ा नाले का  कचरा।
विज्ञापन
बारिश में शहर में पानी न भरे इसके लिए नगर पालिका की ओर से नालों की सफाई कराई जा रही है। कई जगहों पर नाले से निकले मलबे को सड़क के किनारे छोड़ दिया गया है, इससे जहां आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सफाई के लिए नगर पालिका की ओर से प्रयास तो किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण शहरवासियों की परेशानी बढ़ी हुई है। शहर के बाजार एवं आवासीय क्षेत्र में नाले की सफाई की जा रही है। नाले की सफाई कर निकाले जा रहे गाद को सड़क पर कई दिनों तक छोड़ दिया जा रहा है। मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो शहर के ओलंदगंज से मैहरदेवी धाम जाने वाले मार्ग कालीकुत्ती, वाजिदपुर पेट्रोल पंप के सामने, मछलीशहर पड़ाव मार्ग, पॉलीटेक्निक चौराहे के मडियाहूं जाने वाले मार्ग पर मलबा दिखा।
विज्ञापन

-सतीश त्यागी कालीकुत्ती ने कहा कि नाले की सफाई के दूसरे दिन कूड़ा उठ जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। नाले से निकले गाद को कई दिनों तक सड़क के किनारे छोड़ दिया जा रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों का भय बना हुआ है।

-विजय यादव, मियांपुर ने कहा कि सड़क के किनारे कई दिनों तक कूड़ा पड़े रहने से बारिश में बदबू से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले से निकले कचरे और बदबूदार होता है कई दिनों तक सड़क पड़े रहने से संक्रामक बीमारियों की आशंका भी रहती है। -धर्मराज राम, ईओ ने कहा कि शहर में नाले की सफाई के दूसरे दिन कचरे को हटवा दिया जाता है, किसी कारण से कहीं नहीं उठा है तो तत्काल हटवाया जाएगा। शहरवासियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसका ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें