फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नपा बोर्ड की बैठक विकास कार्यों और नामांतरण के प्रस्तावों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर की बोर्ड बैठक मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार कक्ष में हुई। इस बैठक में विकास कार्यों और भवन नामांतरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि उमरवैश्य ने की। पूर्व में की गई कार्रवाई की पुष्टि के बाद बैठक की औपचारिक शुरुआत हुई। सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव सदन में रखे। इन प्रस्तावों पर विस्तार से परिचर्चा की गई और उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। नगर के विभिन्न वार्डों से संबंधित भवन नामांतरण और संशोधन की पत्रावलियों पर भी विचार किया गया। विचार-विमर्श के बाद बोर्ड द्वारा नामांतरण की स्वीकृति भी प्रदान की गई। अध्यक्ष कपिलमुनि उमरवैश्य ने कहा कि नगर का चहुंमुखी विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। बैठक में अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, अवर अभियंता जल ओम प्रकाश, अवर अभियंता सिविल प्रशांत राय, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें