समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित समारोह में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद की संस्तुति से जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने मुकेश यादव को जिला उपाध्यक्ष और लाल बहादुर यादव ‘नेपाली’ को
जिला सचिव बनाए जाने पर स्वागत किया गया। इसके साथ ही यूथ ब्रिगेड के सदर विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत सोनकर बबलू ने देवेश को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि जिस आशा और विश्वास
के साथ आप सभी को महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है। यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश महासचिव श्रवण जायसवाल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष गजराज यादव ने नव नियुक्त पदाधिकरियों को बधाई दी।
इस मौके पर शुभम श्रीवास्तव, मो. शाहिद, महेश सेठ, राशिद हुसैन, राहुल मिश्रा, अशोक यादव, प्रशान्त यादव आदि लोग मौजूद रहे।