फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुन्ना बजरंगी के जरिये मुख्तार का जरायम की दुनिया में रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माफिया मुख्तार अंसारी ने भले ही इस दुनिया से अलविदा कह दिया हो लेकिन उसका खास गुर्गा मुन्ना बजरंगी जिले का रहने वाला था। मुख्तार व मुन्ना बजरंगी एक ही गिरोह से ताल्लुक रखते थे। मुख्तार ने मुन्ना के जरिए ने गाजीपुर के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की हत्या, रंगदारी समेत कई अपराधों को अंजाम दिया था। मुख्तार के जेल में रहने के बाद भी मुन्ना बजरंगी उसका सिक्का चलाता था।
विज्ञापन


माफिया मुख्तार अंसारी का पूर्वांचल में गाजीपुर से लेकर वाराणसी, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर समेत कई जिलों में प्रभाव था। जौनपुर समेत अन्य जनपदों में इसके लिए काम करने वाला प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी जिले के कसेरू पूरे दयाल सुरेरी का रहने वाला था। मुन्ना ने मुख्तार के इशारे पर ही वर्ष 2005 में कृष्णानंद राय की हत्या कराई थी। साथ ही जिले में उसके नाम पर कुछ दबंग लोग भूमि कब्जा करने से लेकर गुंडा टैक्स लेने का काम भी करते थे।
पूर्व में मुख्तार के करीबी होने के आरोप में 2020 में जोगियापुर निवासी रवींद्र निषाद पर कार्रवाई की गई थी। पुलिस के अनुसार इसका मछली का व्यवसाय मुख्तार अंसारी के इशारे पर चलाता था। कमाई का कुछ हिस्सा यह मुख्तार के गिरोह को भी देता रहा है। रवींद्र की जोगियापुर स्थित शाॅपिंग माॅल समेत सात करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई थी।
विज्ञापन

एक दिन रखा गया जौनपुर जेल :-
गाजीपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के लिए बांदा जेल से गाजीपुर ले जाए जाते समय दस जनवरी 2023 की रात में मुख्तार अंसारी को गुपचुप तरीेके से जौनपुर जेल में शिफ्ट किया गया था। यहां से दूसरे दिन मुख्तार को गाजीपुर कोर्ट में पेश किया गया था।
जौनपुर की बहू ने मुख्तार की मौत की न्यायिक जांच का आदेश दिया
जौनपुर। बांदा जेल में सजा काट रहे माफिया मुख्तार अंसारी मौत की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश डीएम ने दिया है। बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल पूर्व आईएएस व अभिनेता अभिषेक सिंह की पत्नी हैं। यह काफी समय से बांदा में तैनात हैं। यह केराकत के टुसौरी गांव की रहने वाली हैं। इनके ससुर कृपाशंकर सिंह भी पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें