मीरगंज के भटहर बाजार में फैली गंदगी के विरोध में प्रदर्शन करते स्थानीय निवासी
- फोटो : JAUNPUR
मीरगंज। नाली की सफाई कर कीचड़ को सड़क किनारे छोड़ देने से खफा भटहर बाजार के लोगों ने सोमवार को बजार में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बाजार में कीचड़ फैलने से आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नाली का कीचड़ निकालकर सड़क किनारे छोड़ दिया गया जो बारिश के पानी के साथ पूरी सड़क पर पैल गया। भटहर गांव की प्रधान ऊषा मौर्या का कहना है की एक सफाईकर्मी होने के कारण कीचड़ हटाने में समय लग रहा है। जल्दी ही कीचड़ हटवा दी जाएगी।