फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एमएससी की आठ और एमएम सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं सात जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर के समस्त महाविद्यालयों की बीएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं छह दिसंबर से शुरू होंगी। एमएससी सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ और एमए सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं सात जनवरी से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एमकाम सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं छह जनवरी से, बीएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं छह जनवरी से, एमए सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं सात जनवरी से और एमएससी सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ जनवरी से शुरू कराने के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके लिए उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर भेजे जा रहे हैं। ये परीक्षाएं लगातार चलेंगी। दो पेपर की परीक्षाओं के बीच अंतराल नहीं है। जिन विषयों की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि जौनपुर और गाजीपुर जिले में बनाए गए संकलन केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं मंगाई जा रही हैं। कुछ उत्तर पुस्तिकाएं मंगा ली गई हैं। इनकी कोडिंग कराने के बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह से मूल्यांकन शुरू कराने की तैयारी चल रही है। परीक्षकों की सूची तैयार कर जल्द ही मूल्यांकन के लिए पत्र जारी कर दिया जाएगा। मूल्यांकन समय पर पूरा कराने के बाद प्राथमिकता के आधार पर रिजल्ट तैयार कराया जाएगा। समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के एलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड, बीपीएड, बीपीई, बी. लिब, बीएससी कृषि, एमएससी कृषि आदि पाठ्यक्रमों में परीक्षा फाॅर्म भरने की प्रक्रिया पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें