फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सांसद ने थानाध्यक्ष के स्थानांतरण को लिखा एसपी को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार की खराब कार्यशैली व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और थाने पर तैनात सिपाही अशोक यादव द्वारा अवैध रूप से धन उगाही के शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए भाजपा सांसद बीपी सरोज ने एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा को पत्र लिखा है और उनके तत्काल स्थानांतरण की मांग की है। इस बाबत पूछे जाने पर सांसद मछलीशहर बीपी सरोज ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा कई बार बताया गया कि थानाध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने पर देखते ही अभद्रता करते हैं। इसलिए एक सप्ताह पूर्व कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर प्रदर्शन भी किया था। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बिल्कुल भी नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। एसपी से शिकायत की गई है। एसपी द्वारा आश्वाशन मिला कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें