फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांसद राजीव राय की कार का टायर फटा, हाथ और कंधा चोटिल; पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ दर्दनाक हादसा

Thu, 24 Apr 2025 07:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Road Accident in Mau: सांसद की कार के साथ हादसे की खबर सुनते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में सनसनी फैल गई। राजीव राय कार में आगे बैठे हुए थे। उनके हाथ और कंधे में हल्की चोटें आई हैं। घर पहुंचकर उनका उपचार हुआ।
विज्ञापन
सांसद राजीव राय की कार का टायर फटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident: मऊ के घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय गुरुवार को एक बड़े सड़क हादसे में बाल बाल बचे। दरअसल, सांसद मऊ जिला में आयोजित एक बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ से निकले थे, जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 220 पर गाड़ी का पहिया फटने से गाड़ी बेकाबू हो गई, लेकिन हादसे में सांसद बाल-बाल बच गए, हादसे के दौरान आगे बैठे होने के चलते उनके हाथ और कंधे में चोट आई है।

विज्ञापन


सांसद राजीव राय से अमर उजाला ने घटना के बाद बातचीत की। जहां उन्होंने बताया कि वह गत दिनों लखनऊ में आयोजित के पार्टी बैठक में शामिल होने गए थे। गुरुवार को मऊ जिला में शाम पांच बजे क्रियान्वयन समिति की बैठक में शामिल होने के लिए वह अपने इंडेवर गाड़ी से आ रहे थे।

अभी वह पूर्वांचल एक्सप्रेस पर 220 किलो मीटर के चिन्ह के पास पहुंचे थे कि उनकी कार का टायर फट गया। राजीव राय कार में आगे बैठे हुए थे। बताया कि हादसे के समय कार बेकाबू हो कर करीब चार सौ मीटर दूर जाकर रुकी। बताया कि हादसे के समय वह कार के अगली सीट पर बैठे थे, हादसे में उनके कंधे और हाथ में चोट आई।
विज्ञापन


बताया कि इस हादसे के बाद वो  दूसरी गाड़ी से मऊ स्थित अपने आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्राथमिक उपचार कराया। उधर सांसद के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना पर उनका कुशलता जानने के लिए लोगों की भीड़ जमा दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें