फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सांसद प्रिया सरोज ने पेपर लीक व शिक्षा में सुधार का मामला सदन में उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। मछलीशहर की युवा सांसद प्रिया सरोज ने बृहस्पतिवार को सदन में शिक्षा में सुधार व पेपर लीक का मामला उठाया। कहा कि आज नीट जैसे जरूरी परीक्षा के लीक होते पेपर सबसे बड़ी समस्या है। इसके ऊपर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि देश की कुल जनसंख्या में साठ प्रतिशत से अधिक युवा हैं। इनमें से अधिकतर छात्र हैं। ये युवा देश के विकास के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। हालांकि शिक्षा के लिए बजट कम होता जा रहा है। सरकार के वादे बहुत बड़े होते हैं लेकिन वास्तविकता में ये पूरे नहीं होते। सीधा असर सरकारी स्कूलों व कॉलेज की व्यवस्था पर पड़ता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता वाली शिक्षा की भारी कमी है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी के कारण युवा रोजगार से वंचित हैं। किसी भी परीक्षा के पेपर लीक से लाखों छात्रों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। परीक्षा नीति में गम्भीर खामियां हैं, हमें आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। पेपर लीक में शामिल लोगों को सख्त से सख्त सजा देने की आवश्यकता है ताकी ऐसी घटनाएं दोहराई ना जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें