माध्यमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन शुक्रवार को पांचवे दिन सांसद के आश्वासन पर खत्म हो गया। सांसद केपी सिंह धरना स्थल पर पहुंचकर शिक्षकों की समस्या को सुना और डीआईओएस व वित्त अधिकारी को निर्देश दिया कि
वह धरना स्थल पर जाकर शिक्षकों की समस्या सुने और उसका निस्तारण करें। सांसद ने कहा कि शिक्षकों की मांगें जायज हैं उनका समाधान किया जाएगा। लेखाधिकारी ने एख माह का समय मांगा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक और कर्मचारियों की जो भी समस्या है उसका निस्तारण किया जाएगा। संघ के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने संघ के जिला पदाधिकारियों को बधाई दी।
इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, सुरेश नाथ यादव, लाल बहादुर, डा. राकेश सिंह, अतुल सिंह, सुनील सिंह, अजय कुमार, इंद्रपाल सिंह, गोपाल मिश्र, शशि प्रकाश मिश्र, जंगबहादुर सिंह, मोहम्मद आजम खां, दिलीप सिंह, रामअचल यादव आदि मौजूद थे।