फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कूष्मांडा स्वरूप में हुई मां शीतला की उपासना, मालपुआ का लगा भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मां शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन माता का कूष्मांडा स्वरूप में दर्शन-पूजन किया गया। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद माता रानी का शृंगार कर आरती की गई। चौथे दिन माता को मालपुए का भाेग लगा।
विज्ञापन

कतार में लगे श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण देवीमय होता रहा। महिला श्रद्धालुओं ने हलवा-पूरी और मालपुआ बनाकर माता को चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने मंदिर के पास स्थित सत्यनारायण भगवान के मंदिर पहुंचकर अपने परिवार के सुख शांति के लिए दर्शन किया। रविवार को जौनपुर के अलावा आजमगढ़, सुल्तानपुर, भदोही, गाजीपुर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर परिवार के साथ दर्शन किया। शीतला माता मंदिर पर मौजूद चंद्रदेव पंडा ने बताया कि सनातन धर्म में नवरात्र पर शक्ति की साधना का खास महत्व होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मां कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी के रूप में जाना जाता है। चौकियां धाम में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लाइनबाजार थाना प्रभारी केके चौबे एवं चौकी इंचार्ज चौकियां धाम निखिलेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें