धर्मापुर। शीतला चौकियां धाम में सोमवार को दोपहर में माता शीतला का भव्य शृंगार किया गया। दोपहर में मां शीतला का हरे रंग की साड़ी व लाल गुलाब, दौना, कामिनी के पत्ते से शीतला भव्य शृंगार किया गया। बर्फी, मेवा, हलवा, बर्फी, फल से मां शीतला को भोग लगाया गया। शृंगार के बाद पुजारी मुक्तेश्वर पंडा ने मां शीतला की आरती की। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को चढ़ाए गए भोग प्रसाद वितरण किया गया। आरती के बाद कतार में लगे श्रद्धालु बारी-बारी से माता रानी का जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन किए, मां शीतला के दर्शन के बाद श्रद्धालु बाबा काल भैरव का भी दर्शन किए। चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि साप्ताहिक शृंगार सोमवार को दोपहर में भव्य तरीके से किया गया। उन्होंने बताया कि सावन मास होने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किया।