नगर के केरारवीर मंदिर परिसर में श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति का 39वां पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। बेहतर पूजन करने वाली समितियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व सचिव और अध्यक्ष विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश दिव्यकांत शुक्ल ने पुरस्कार वितरित किया।
उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी धन की देवी हैं तो मां सरस्वती विद्या की। श्री गणेश के बगैर सनातन धर्म का कोई कार्य अधूरा माना जाता है। तीनों आराध्य के लिए ज्योति पर्व दीपावली में लक्ष्मी पूजनोत्सव होता है। इसके पूर्व कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ. तेज सिंह, संयोजक जगदीश प्रसाद मौर्य, महासमिति के अध्यक्ष लाल बहादुर यादव नैपाली, महासचिव कृष्ण कुमार जायसवाल ने मां लक्ष्मी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संरक्षक डॉ. राम नारायण सिंह, विजय सिंह, चंद्रशेखर निषाद, डाॅ. आशुतोष सिंह, दिनेश यादव फौजी, राहुल सिंह, वैभव वर्मा, दीपक अग्रहरि, राकेश वर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विशिष्ट अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. मुकेश शुक्ल ने बीते वर्ष के निर्णायक मंडल के सदस्य हरिद्वारी विश्वकर्मा, दिलीप शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, आकाश केसरवानी, को स्मृति चिह्न भेंट की। डाॅ. विकास यादव ने शोभायात्रा में सहयोग करने के लिए टीम को सम्मानित किया। स्वागत वैभव वर्मा एवं शिवा गुप्ता ने किया। अध्यक्ष लालबहादुर यादव नेपाली एवं महासचिव कृष्ण कुमार जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।