फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के मौत की आरोपी सास, ससुर व देवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में मंगलवार को दोपहर विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतका के भाई राहुल ने पति, सास और दो देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बता दें कि सबिता की कमरे में फंदे से लटकता शव मिला था। मायके वाले ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति कमलेश विश्वकर्मा, सास गंगाजली, देवर दीपक और नाबालिग देवर पर दहेज को लेकर मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सरसरा गांव के पास से ही पुलिस तीन को गिरफ्तार किया है। जबकि पति अभी बाहर है। गिरफ्तारी टीम में एसआई संजय यादव, अंकित राय ,सतीश ,सुरेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें