घाटमपुर गांव निवासी विनोद यादव की पत्नी रंजना यादव (30) ने गुरुवार की देर शाम पहले अपनी पांच साल की बेटी को फांसी पर लटका दिया और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण जहां मां-बेटी की मौत की वजह आर्थिक तंगी बता रहे हैं वहीं पुलिस इससे इनकार कर रही है, जबकि परिवार वाले भी स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे।
बरसठी थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी विनोद यादव मुंबई में रहता है। यहां घर पर मां, बड़े भाई अजय का परिवार और उसकी पत्नी पांच वर्षीय बच्ची के साथ रहती थी।
इसी बीच गुरुवार की देर शाम जब घर में कोई नहीं था, विनोद की पत्नी रंजना ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर साड़ी फाड़कर पहले अपनी बच्ची अंशिका (5) को धरन में लगी कड़ी में लटका दिया और फिर खुद भी फांसी
पर लटककर जान दे दी। रात में परिवार वाले जब घर लौटे तो रंजना के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने आवाज भी लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
कुछ ही देर में आसपास के लोग भी जुट गए। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो मां-बेटी का फांसी पर लटक रहा शव देखकर शोर मचाया।
पुलिस को सूचना दी गई। गांव में कोई मां-बेटी की मौत की वजह आर्थिक तंगी बता रहा है तो कोई रंजना की मुंबई जाने की जिद को। परिवार वालों का कहना है कि दो माह पहले ही रंजना मुंबई से घर आई थी फिर जाने क्या हुआ, उसने ऐसा कदम उठा लिया। पुलिस पड़ताल में जुटी है।