फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रवि योग में पूजी गईं मां चंद्रघंटा, 20 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीष

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। शीतला चौकियां धाम में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा स्वरूप में मां शीतला माता रानी की पूजा की गई। भीड़ को देखते हुए मंदिर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती थी।
विज्ञापन

मां चंद्रघंटा की पूजा रवि योग में हुई। रवि योग में सूर्य का प्रभाव अधिक होता। ब्रह्म मुहूर्त से ही मां शीतला रानी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। प्रातः काल चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद मां शीतला माता रानी का भव्य शृंगार कर आरती पूजन किया गया। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन पूजन, मातारानी के जय जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार, कड़ाही पूजन कर परिवार समेत मां के चरणों में मत्था टेका। सुख, शांति, समृद्धि, धन, यश, वैभव की कामना की। दर्शन पूजन करने के बाद दर्शनार्थियों ने पवित्र कुंड के बगल स्थित काल भैरव नाथ मंदिर काली मंदिर में दर्शन पूजन किया। मुख्य पुजारी शिवकुमार पांडा ने बताया कि दोपहर के 12:00 बजे तक करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने तथा शाम तक कुल 20 हजार भक्तों ने दर्शन पूजन किया। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार किशोर कुमार चौबे, महिला थाना प्रभारी सरोज सिंह, महिला उप निरीक्षक पुष्पा देवी, चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें