फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कुल्हाड़ी से वार कर मां-बेटे को किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 16 Dec 2025 11:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के थलोई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने मंगलवार को कुल्हाड़ी से हमला कर मां और बेटे को घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रमिला तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे शिवम तिवारी को दोपहर में पड़ोसी हरिकेश और उनके परिवार के लोगों ने कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया। वह घर के अंदर भाग गया।
विज्ञापन

हमलावरों ने घर में घुस कर सिर पर वार कर दिया। बचाव करने आई प्रमिला तिवारी पर भी वार कर दिया।
इससे मां-बेटे घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग गए।
प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि दोनों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। इसको लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है।
पुलिस ने पीड़ित महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद तहरीर के आधार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें