सुइथाकलां। सरपतहां के एक गांव में स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी करने का उलाहना देने पर दबंगों ने मां बेटे को पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि बेटी के स्कूल आते-जाते समय गांव के ही दबंग उसके साथ छेड़खानी करते हैं। मनचलों से परेशान होकर जब लड़की घर आकर सारी बात बताई तो बेटा उन लोगों से पूछने गया तो दबंगों ने गाली देते हुए मारा पीटा। शोरगुल सुनकर जब मां-बेटी बीच बचाव करने गये तो लोगों ने उन्हें भी पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।