फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, चार बेटियों के बाद पैदा हुआ था पुत्र

Sat, 07 Mar 2020 06:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज बाजार के समीप शनिवार दोपहर सवा 12 बजे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला और उसके दुधमुंहे बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


लाइन बाजार क्षेत्र के कुंवरदा गांव निवासी अमरनाथ गौतम की पत्नी शकुंतला (40) छह माह के पुत्र सत्यम को लेकर अपने भतीजे आजाद (22) के साथ बाइक से मायके मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के उंचनीकला गांव जा रही थी।

बाइक रामदयालगंज बाजार के पास पहुंची कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से बाइक में धक्का लग गया और पीछे बैठी शकुंतला बच्चे के साथ दाहिनी तरफ सड़क पर गिर पड़ी और डंपर उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहा आजाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, भाग रहे डंपर को लोगों ने पाली बाजार के पास रोक लिया पर चालक फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुंवरदा गांव निवासी अमरनाथ गौतम की पत्नी शकुंतला और उसके छह माह के बेटे की हादसे में हुई मौत के साथ घर का चिराग भी बुझ गया। अमरनाथ की चार बेटियों के बाद बेटा सत्यम पैदा हुआ था। पत्नी और बेटे की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें