दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के भटकुआं पट्टी दयाराय मोहल्ला निवासी सविता देवी की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की शाम सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने बताया कि बीते 15 अक्तूबर की सुबह 9:15 बजे उनके घर मेहमान आए थे। तभी पट्टीदार पन्ना लाल, हीरा लाल, सचिन कुमार कौशल उर्फ राजा, इंद्रकला, रानी, शिवानी और सुहानी उनके घर पहुंची और तंत्र मंत्र का आरोप लगाकर गाली देने लगी। मना करने पर सभी मिलकर उन्हें, उनकी प्रियंका, प्रिया को मारपीट कर घायल कर दिए। घर आए एक मेहमान ने बीच बचाव की कोशिश की, तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। जान बचाकर घर में भागे तो अंदर घुसकर मारपीट की। थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।