फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मांगलिक कार्यक्रमों के बीच में मां व एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ/सुईथाकलां। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर बुधवार की रात में मांगलिक कार्यक्रमों के बीच एक ऐसी खबर आई कि खुशहाली का माहौल सन्नाटे में बदल गया। हुआ यह कि सिंगरामऊ बाजार में तिलक समारोह के दौरान दूल्हे के मां की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं सरपतहां के बासूपुर गांव में द्वारचार के दौरान करेंट की चपेट में आने से कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सिंगरामऊ कस्बा निवासी दवा व्यवसायी दिनेश चंद्र बरनवाल के पुत्र निक्कू बरनवाल का बुधवार को बदलापुर स्थित एक मैरेज हॉल में तिलक था। कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी, जैसे ही तिलक का कार्यक्रम शुरू हुआ मां मोनिका देवी (50) को हार्ट अटैक आ गया। परिजन बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले गए। स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जौनपुर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
दूसरी घटना में सरपतहां थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव में बुधवार की देर रात अजय रजक के घर उसकी बहन की शादी थी। बरात द्वारचार के लिए जा रही थी। लड़की पक्ष के घर के पहले स्वागत गेट बनाया गया था। इसकी ऊंचाई कम थी और डीजे उसमें फंस रहा था। ऐसे में कुछ युवकों ने गेट को उठाने का निर्णय लिया। लेकिन वे भूल गए कि ऊपर से बिजली का तार गुजरा हुआ है। जैसे ही गेट उठाया पाइप ऊपर बिजली के तार में छू गई। बघरवारा निवासी राम भुवन यादव (36) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें