फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो दिनों में एक लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में 17 व 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में एक लाख पांच हजार 704 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए कुल 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। भीड़ कम करने के लिए दो दिनों में कुल चार पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 26 हजार 424 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रों को सीसीटीवी व जैमर से लैस किया गया है। केंद्रों पर फोर्स भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे व द्वितीय पाली में अपराह्न तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। पुलिस विभाग की तरफ से प्रत्येक केंद्रों पर सेक्टर पुलिस अधिकारी नामित कर दिए गए हैं, इसमें निरीक्षक व उप निरीक्षक को लगाया गया है।
प्रत्येक केंद्रों पर लगाई गई इतनी सुरक्षा :-
पूरी परीक्षा में पुलिस बल के रूप में 114 निरीक्षक व उप निरीक्षक, 158 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 116 महिला आरक्षी लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्र के लिए 104 निरीक्षक, 116 उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 116 महिला आरक्षी लगाई गई हैं। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा के मद्देनजर दो उप निरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी व आरक्षी, दो महिला आरक्षी को लगाया गया है। यातायात व्यवस्था में आठ निरीक्षक व उप निरीक्षक, 42 मुख्य आरक्षी व आरक्षी लगाए गए हैं। परीक्षा सामग्री निकलवाने व जमा करने के लिए दो निरीक्षक व उप निरीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले केंद्रों की संख्या:-
कोतवाली में 12, लाइन बाजार में 17, जफराबाद में छह, केराकत में तीन, जलालपुर में दो, गौराबादशाहपुर में चार, सरायख्वाजा में सात और सिकरारा में एक केंद्र बनाए गए हैं।
इनको दी गई यह जिम्मेदारी :- संपूर्ण परीक्षा के प्रभारी अधिकारी एडिशनल एसपी बृजेश कुमार, प्रभारी अधिकारी के सहयोगी सीओ सिटी देवेश सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय प्रतिमा वर्मा व समस्त क्षेत्राधिकारी को लगाया गया है। प्रभारी यातायात की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी सदर को दी गई।
परीक्षा को लेकर सारी तैयारी हो गई है। इसको लेकर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचना होगा। आधा घंटे पहले केंद्र का गेट बंद हो जाएगा। भीड़ को देखते हुए रेलवे व बस स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाएगी।
- बृजेश कुमार, एडिशनल एसपी सिटी, प्रभारी अधिकारी परीक्षा।

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें