फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड के सौ से अधिक छात्र परीक्षा से हो सकते हैं वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सौ से अधिक बीएड छात्र परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकेगें। आनलाइन आवेदन जमा नहीं होने पर वह परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते है। कालेज इस बात को लेकर हलकारन हैं कि इन छात्रों का नाम कंप्यूटर में अपलोड नहीं हो पा रहा है। बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजक रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने पहले साफ कर दिया है कि उनके द्वारा एलाटमेंट कराने के बाद जिन छात्रों का दाखिला हुआ है उन्हीं को प्रवेश परीक्षा में शामिल किया जाएगा। आरोप है कि दस अधिक कालेजों ने बिना काउंसलिंग कराए ही छात्रों का सीधे ले लिया गया है। इसमें सुखलाम पीजी कालेज मऊ के 90 छात्र ऐसे है जिनका दाखिला बिना काउंसलिंग के लिया गया है। इसी कुछ कालेजों ने एक तो कुछ कालेजों ने दो छात्रों का दाखिला खाली सीटों पर बिना काउंसलिंग कराए ही ले लिया है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण विश्वविद्यालय का साफ्टवेयर इन छात्रों का आवेदन स्वीकार नहीं कर रहा है। इसे लेकर कालेज संचालक भी परेशान है। रुहेलखंड विवि बरेली ने साफ कर दिया है कि कालेजों ने जिन छात्रों दाखिला सीधे ले लिया उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। खाली सीटें भरने के बाद ही रूहेलखंड विवि ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय को पत्र भेज कर मामले से अवगत करा दिया है। पूर्वांचल विवि के बीएड विभाग के अधीक्षक पीके कौशिक का कहना है कि बरेली विश्वविद्यालय ने पत्र भेजा है। जिन छात्रों का दाखिला कालेजों ने सीधे ले लिया है। उनके परीक्षा आवेदन को साफ्टवेयर नहीं ले रहा है। यदि आवेदन अपलोड नहीं हुआ तो छात्र परीक्षा से वंचित हो जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें