फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डाकघरों से देश-विदेश में भेजी गई पांच हजार से अधिक राखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रेशम के धागों ने सोशल मीडिया पर चल रही वर्चुअल राखियों को बौना साबित कर दिया है। जिले के डाकघरों से न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में करीब पांच हजार से अधिक राखियां भेजी गई। यहां से 26 देशों में अब तक करीब 140 से अधिक राखियां भेजी जा चुकी है। वाट्सएप, फेसबुक, स्काइप, टेलीग्राम जैसे बड़े सोशल प्लेटफॉर्म को छोड़कर बहनें, भाइयों की कलाइयां सजाने के लिए डाक से रंग-बिरंगी राखियां भेजना पसंद कर रही हैं। डाक विभाग भी इसके लिए मुस्तैद है और तमाम तैयारियां किए हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में मुख्य डाकघर व 53 उप डाकघराें से राखियों की रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट किया जा रहा है। रक्षाबंधन के दिन भी डाक वितरण के विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि किसी भाई की कलाई सुनी न रहे। राखी का क्रेज देश से बाहर विदेशों में भी खूब है। जौनपुर से विदेशों के लिए भी स्पीड पोस्ट और रजिस्टर्ड डाक द्वारा राखियां भेजी जा रही हैं। करीब 140 राखियां वाराणसी के डाकघरों द्वारा विदेशों के लिए बुक की गईं। इनमें ज्यादातर राखियां संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, सऊदी अरब, फ़्रांस, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, ओमान इत्यादि देशों में भेजी गई हैं। वहीं विदेशों में रह रही बहनें भी जौनपुर में अपने भाइयों को राखी भेज रही हैं, जो डाक विभाग के माध्यम से तुरंत वितरित हो रहा हैं।
इन देशों में भेजी गई अब तक इतनी राखियां
यूएई के लिए दो, यूएसए में चार, कनाडा में आठ, ईस्ट मेडो में एक, सऊदी में एक, कुवैत में एक, रियाध में एक, मेका में एक, सिंगापुर में दो, सिबू सिटी में दो, मिरपुर सिटी में एक, न्यू जर्सी में एक, जार्जियां में एक, फ्रैंकफर्ट में एक, मिचीगन स्टेट में एक, दुबई में एक, लंदन में एक, न्यूयार्क में एक, कैनबेरा में एक, अबू धाबी में एक, जर्मनी में एक, ओमाहा में एक रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट भेजा गया।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर के डाक अधीक्षक परमानंद कुमार ने बताया कि विदेशों में भी राखियों को भेजने का क्रेज बना हुआ है। काफी संख्या में बुकिंग की जा रही है। देश-विदेश में मिलाकर कुल पांच हजार तो विदेशों में 140 से अधिक राखियां रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट की गई है। जैसे उदाहरण के तौर पर अमेरिका में राखी भेजने के लिए रजिस्ट्री का मात्र 190 रुपये लगेगा जो एक सप्ताह में पहुंचेगा। स्पीड पोस्ट करने में दो हजार 147 रुपये लगेगा, जो 72 घंटे में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें