फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 82 प्रतिशत से अधिक डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की बैठक हुई। इसमें विधानसभावार डिजिटलाइजेशन पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 82 फीसदी डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभावार डिजिटलाइजेशन के कार्य में हुई प्रगति की जानकारी दी गई। बताया गया कि बदलापुर में 85 फीसदी, शाहगंज में 84 फीसदी, जौनपुर में 74 फीसदी, मल्हनी में 83 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है। इसी तरह से मुंगरा बादशाहपुर में 82 फीसदी, मछलीशहर में 82 फीसदी, मड़ियाहूं में 83 फीसदी, जफराबाद में 80 फीसदी और केराकत में 84 फीसदी डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में अपेक्षाकृत प्रगति कम है, वहां संबंधित अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में भाजपा के डॉ. अजय कुमार सिंह, अजीत प्रजापति, सपा के राकेश मौर्य, बीएसपी के चंद्रेज भारती, सीपीआईएम के राजेश पटेल, अपना दल (एस) के जय प्रकाश पटेल, कांग्रेस के फैयाज हाशमी, आप के राम रतन विश्वकर्मा, कांग्रेस के मो. आरिफ खान, अली अंसारी, मो. ताहिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें