फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिले भर में बिक गया 100 क्विंटल से अधिक दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
जाैनुपर। जिले में नगापंचमी पर जनपद में दूध की खपत बढ़ गई। दुग्ध समाज सेवा समिति के अनुसार मंगलवार को पूरे जनपद में 100 क्विंटल से अधिक दूध बिक गया।
विज्ञापन

दुग्ध समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को नागपंचमी के कारण सोमवार की शाम तक ही लोगों ने दूध खरीद कर घरों में जमा कर लिया था। कुछ लोग जो एक दिन पहले नहीं खरीद पाए उन्होंने मंगलवार को सुबह मंडी, ग्वाला व दुकानों से पैकेट के दूध खरीदे। दूध की खपत 100 क्विंटल से अधिक होगी इसका अंदाजा सोमवार की शाम को ही लग गया था। अध्यक्ष रमेश चंद्र ने बताया कि नाग पंचमी के त्यौहार पर सभी के यहां मीठे में खीर या सेवईं बनाई जाती है। इसमें दूध की खपत अधिक होती है। वहीं विभिन्न स्थानों पर जो कुश्ती के आयोजन होते हैं वहां भी ठंडई या फिर तस्मई बनाई जाती है। इसके अलावा भगवान भोलेनाथ और सांप देवता को भी दूध चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें