फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सीने पर तीन कलश रख नौ दिन की साधना कर रहे मोनू

विज्ञापन
सीने पर कलश रखकर मां की आराधना करते मोनू सोनकर। संवाद
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। सखैला गांव के मोनू सोनकर (23) नवरात्र में सीने पर तीन कलश रखकर नौ दिन की साधना कर रहे हैं। मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने लेटे मोनू को देखने के लिए ग्रामीण पहुंच रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, मोनू बचपन से मां दुर्गा के भक्त हैं और हर साल नवरात्र का व्रत रखते हैं। परिजनों के अनुसार, पिछले साल शारदीय नवरात्र से पहले मोनू ने स्वप्न में मां दुर्गा के दर्शन होने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने सीने पर एक कलश रखकर नौ दिन तक साधना की थी। इस बार नवरात्र के पहले दिन पुजारी ने मंत्रोच्चार के बीच उनके सीने पर तीन कलश स्थापित किए। इनमें जल, आम के पत्ते और नारियल रखा गया है। परिजनों का कहना है कि मोनू व्रत के दौरान सात्विक रहते हैं और जमीन पर सोते हैं। उनकी देखरेख की जा रही है। साधना की जानकारी फैलने के बाद गांव में लोगों का आना-जाना बढ़ गया है। महिलाएं मंगल गीत गा रही हैं और मां दुर्गा के जयकारे लगा रही हैं। मोनू की साधना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें