जौनपुर। शहर के शकरमंडी इलाके में एक बंदर का उत्पात पिछले कुछ दिनों से ज्यादा ही हो गया है। वह आए दिन किसी न किसी बच्चे पर हमला करता है। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे धन्नूपुर कालोनी में घर के बाहर खेल रही मुकेश पांडेय की सात वर्षीय बेटी रिद्धि पर बंदर ने हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गई। इसके अलावा बच्चों पर भी झपट्टा मारा, लेकिन लोगों के शोर मचाने पर भाग गया।