शाहगंज। नेशनल मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में ज्योत्स्ना भवन में अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। मोहम्मद हासिर प्रथम व राघव पालिवाल को द्वितीय स्थान मिला। कक्षा 3 से 5 वर्ग में मोहम्मद हासिर प्रथम, राघव पालिवाल द्वितीय, अदविक यादव तृतीय रहीं। कक्षा 6 से 8 वर्ग में मोहम्मद जैन प्रथम, मेहरा यासीन द्वितीय, तृतीय ऐश्वर्या पालिवाल एवं मोहम्मद अयान जफर रहे। कक्षा 9 से 12 वर्ग में अलीजा सिद्दीकी प्रथम, अब्दुर रहमान द्वितीय, रुद्राशी- दिव्यांशी तृतीय रहीं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, अधीक्षक डॉ. रफीक फारुकी, डॉ. अभिषेक रावत, डॉ. पुष्प जीवी और डॉ. फारुक अरशद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राहुल राज मिश्रा और डॉ. फखरुद्दीन वाहिद ने निभाई।विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक रावत, डॉ. देवी प्रसाद, डॉ. फारुक अरशद, डॉ. सालेह, डॉ. अब्दुल्लाह, डॉ. सुधाकर मिश्रा, डॉ. महेन्द्र यादव मौजूद रहे। संचालन अलीजा और मनाल ने किया।