फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वुशु प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में बुधवार को मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीय महिला एवं पुरुष वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के आठ महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बाद मेजबान मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। सतगुरु पीजी कॉलेज की टीम दूसरे और शिव गोविंद पीजी कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में राजा कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों की टीमों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मेजबान महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर शिक्षकों और खिलाड़ियों में खुशी रही। इस दौरान राहुल पटेल, पवित्रक, सचिव डॉ. शाहनवाज, डॉ. विवेक विक्रम सिंह, कोच किरमानी और राजन पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें