फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी : स्नातक में 42.01, शिक्षक निर्वाचन में 72.07 प्रतिशत हुआ मतदान

विज्ञापन
बक्शा में मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता। सूचना विभाग
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को जिले के 90 मतदेय स्थलों पर मतदान हुआ। पिछली बार की तुलना में इस बार चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। भाजपा-सपा के दिग्गज नेताओं ने बूथों का दौरा किया। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार शाम चार बजे तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 72.07 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 41.01 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक की तुलना में ज्यादा मतदान हुआ। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 60,396 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 25,377 ने मतदान किया। मतदान करने वालों में 17,975 पुरुष और 7,402 महिला मतदाता शामिल रहीं। इस तरह कुल मतदान प्रतिशत 42.01 रहा। वहीं, खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6,776 मतदाताओं में से 4,884 ने वोट डाले। इनमें 4,034 पुरुष और 850 महिला मतदाता शामिल रहीं। यहां कुल 72.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 68 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 22 मतदेय स्थल बनाए गए थे। चुनाव की निगरानी के लिए नौ जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। 100 माइक्रो ऑब्जर्वर और 270 मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर रैंप और व्हीलचेयर की व्यवस्थाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें