कुटीर सौर ऊर्जा संयंत्र के यूनिट को बढ़ाने का काम करूंगा। यह बातें सदस्य विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी आशुतोष सिन्हा ने कुटीर सौर ऊर्जा संयंत्र के लोकार्पण एवं कुटीर प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि संस्थान एवं छात्रों के हित के लिए मैं सदैव तैयार रहूंगा।
विशिष्ट अतिथि उदय प्रताप सिंह सचिव विकास प्राधिकरण गोरखपुर एवं कुटीर संस्थान के पुरातन छात्र ने कहा कि ग्रामीण अंचल के इस कुटीर महाविद्यालय में लालटेन से लेकर सौर ऊर्जा के सफर से छात्रों को पठन-पाठन में सुविधाएं मिलेंगी। प्रभाकर त्रिपाठी पूर्व डाक अधीक्षक ने संस्थान एवं संस्थापक स्मरण को साझा किया। प्रोफेसर अजय द्विवेदी संकायाध्यक्ष ने कहा कि छात्र अपने जीवन में विद्याध्ययन सकारात्मक रूप से करें। महाविद्यालय के पुरातन छात्र संदीप गुप्ता एवं अजीत दुबे ने छात्रों को गुरु परंपरा का अनुसरण कर जीवन में विनम्रता लाने की बात कही। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेश मणि त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर पुरातन छात्रों की ओर से वंदे मातरम एवं भाव विभोर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुटीर संस्थान के प्रबंधक डॉ अजयेंद्र कुमार दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अध्यक्षता पूर्व कुलपति धरणीधर दुबे ने व संचालन डॉ. अनुज कुमार शुक्ला ने किया।