फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी प्रत्याशी के प्रचार में लगे वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव के पास शनिवार की देर रात स्नातक एमएलसी चुनाव में लगे एक प्रत्याशी के प्रचार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी बृजेश कुमार गौतम (34) पुत्र रामदेव शनिवार की शाहगंज से घर लौट रहा था। रात करीब दस बजे अतरडीहा गांव स्थित स्कूल के समीप सामने से आ रही तेज रफ़्तार टीयूवी कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल बृजेश कुमार को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे सराय मोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी विवेक तिवारी ने वाहन को कब्जे में लिया। वाहन पर वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी का पोस्टर लगा था। वाहन उन्हीं के प्रचार में लगी बताई जा रही है। वहीं इस बाबत एमएलसी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह का कहना था कि वाहन उनके प्रचार में नहीं थी। किसी समर्थक ने पोस्टर चस्पा कर लिया गया होगा। घटना दुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें