फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बहरीन में यूपी दिवस के मुख्य अतिथि होंगे विधायक रमेशचंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। अरब देश बहरीन में 23 फरवरी को आयोजित होने वाले यूपी दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्र होंगे। यह समारोह बहरीन में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोग आयोजित कर रहे हैं। यूपी दिवस समारोह के आयोजकों ने बदलापुर विधायक को वीजा भी भेज दिया है। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार व विधायक शलभमणि त्रिपाठी भी समारोह में शामिल होंगे। विधायक 22 फरवरी को लखनऊ से बहरीन के लिए रवाना होंगे और 24 फरवरी को लौटेंगे। विधायक को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष बदलापुर सनी शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सिंगरामऊ सिकंदर मौर्य, सुरेश चौहान, चेयरमैन सीमा सिंह , वैभव सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें