करंजाकला। उमानाथ सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज परिसर में काले पानी का जलभराव का मुद्दा मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने उठाया। स्वास्थ्य मंत्री सह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच की जा रही है, जल्द ही स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मेडिकल कॉलेज को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में कालापानी पूरे परिसर में तैर रहा है। कॉलेज के भवन और मूलभूत सुविधाएं पूरी तरीके से नदारद हैं। निर्माण कार्य में भी लापरवाही बरती जा रही है। यहां के डॉक्टर मरीज का इलाज करने के बजाय खुद टाइफाइड मलेरिया और पीलिया जैसी बीमारी से ग्रसित हो जा रहे हैं। तो वह कैसे मरीजों का इलाज करेंगे वहीं मेडिकल कॉलेज को सुपर स्पेशियलिटी बनाने का दावा भी पूरी तरीके से फेल हो रहा है। अभी तक मेडिकल कॉलेज की ना तो आईपीडी शुरू हो पाई है ना ओपीडी ही सही तरीके से चल रही है। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी है। पूरे उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों की कमी है। सरकार की तरफ से नहीं पूरी की जा रही है। सवाल का उत्तर देते हुए स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जहां तक मेडिकल कॉलेज के निर्माण की बात है वहां पूर्व में हुए भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। जांच के बाद जल्दी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं भी जल्द लोगों को मिलेंगे इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। सोनकर ने आगे प्रश्न करते हुए कहा कि कैंसर संस्थान जैसे इंस्टीट्यूट भी अभी तक उपलब्ध नहीं हो सके हैं। ना ही ऐसे गंभीर बीमारियों से ग्रसित गरीब परिवार को सहायता मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि इसके लिए पूरे यूपी में आयुष्मान भारत योजना लागू है। इसके तहत गरीब परिवार कैंसर या ब्रेन हेमरेज जैसी बीमारियों में तत्काल इलाज की सहायता ले सकता है।