फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: उप मुख्यमंत्री के प्रश्नकाल का विधायक रागिनी ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्रीय विधायक डाॅ. रागिनी सोनकर ने सोमवार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के व्यवहार से नाराज होकर उनके प्रश्नकाल का बहिष्कार किया है। मछलीशहर की विधायक डाॅ. रागिनी सोनकर ने विधान सभा में कहा की स्वास्थ्य मंत्री से जब-जब सवाल पूछा जाता है वह आहत करते हैं। विपक्ष पर अनाप-शनाप टिप्पणी करने लगते हैं। कहा की ट्राॅमा सेंटर के सवाल पर, नवजात शिशुओं के सवाल पर उनके नेता प्रतिपक्ष पर टिप्पणी की गई । श्रध्येय नेता जी पर भी मंत्री द्वारा टिप्पणी की गई। इससे कार्यवाही पर असर पड़ा। कहा कि उनकी जितनी उम्र है उससे ज्यादा मंत्री जी की राजनीति का सफर रहा है फिर वह मेरे सवाल पर तरह-तरह की टिप्पणी करके आहत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें