फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी के लिए विधायक ने जल शक्ति मंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने केराकत रजवाहे में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि शारदा सहायक नहर खंड 36 व खंड 39 के केराकत रजवाहा में पिछले चार साल से टेल एरिया में पानी नहीं पहुंचने से किसानों के हक में आवाज उठाते हुए विधायक ने जल शक्ति मंत्री से लखनऊ में मिलकर गुहार लगाई। केराकत रजवाहे से लगभग 3 दर्जन गांव के किसानों की खेती निर्भर है। विधायक ने कहा कि जिलाधिकारी से लेकर नहर विभाग के अधिकारियों से बार बार सम्पर्क करने के बावजूद भी नहर की समस्या से किसानों को लाभ नहीं मिला। किसानों ने नहर की समस्याओं को लेकर इसके पहले भी प्रतिनिधियों के पुतला फुंका जा चुका है। विधायक दिनेश चौधरी ने बताया कि जल शक्ति कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सोमवार तक एक टीम गठित कर स्थलीय मुआयना करवा कर समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ में टंडवा और भैसा पम्प कैनाल की भी समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें