फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुख्यमंत्री से मिले विधायक, बदलापुर महोत्सव में आने का दिए आमंत्रण

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए परिचर्चा करते विधायक रमेश - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बदलापुर। भाजपा के स्थानीय विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में प्रस्तावित तीन सड़कों के चौड़ीकरण, सेतु निगम के दो पुलों, 20 नई सड़कों के निर्माण तथा मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल स्कूल की स्थापना के संबंध में जानकारी देते हुए धनराशि स्वीकृत कराने का अनुरोध किए।
विज्ञापन

विधायक ने अक्तूबर माह में प्रस्तावित बदलापुर महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1100 कन्याओं को आशीर्वाद देने के लिए भी आमंत्रित किए। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र धनराशि स्वीकृत करने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें