फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने पंचायत भवन का किया शिलान्यास

विज्ञापन
रामनगर क्षेत्र का बशिरपुर गांव में पंचायत भवन का उदघाटन करते जफराबाद2 विधायक हरेंद्र प्रसाद सिं? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
नेवढ़िया। जफराबाद विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने रामनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत इटाए, साहदुल्लापुर, पड़रांव व बशीरपुर में शनिवार को 23 लाख 33 हजार की लागत से बनने वाले पंचायत भवन के लिए भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि आजादी के बाद गांवों में विकास का कार्य हो रहा है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार विभिन्न योजनाएं चलाकर गरीबों के कल्याण करने का कार्य कर रही है। विधायक ने बासापुर गांव में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग का उद्घाटन भी किया। शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रामनगर अरविंद सिंह मखड़ू ने किया। संचालन एडीओ पंचायत उमाकांत पांडेय ने किया। इस अवसर पर बीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह, प्रधान दयाशंकर सिंह, इंद्रमणि पाठक, शिवशंकर सिंह, मुन्ना सिंह, सुधीर वर्मा, रमेश कन्नौजिया, लुटटूर सिंह, सुनील सिंह, दिनेश सिंह, महेंद्र पटेल, विजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें