फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच सड़कों का विधायक ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। विधायक पंकज पटेल ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बनी 3.5 किमी की पांच सड़कों का लोकार्पण किया। विधायक ने पं.दीनदयाल उपाध्याय सड़क योजना के अंतर्गत सरायफत्तु यादव बस्ती से उत्तर का पूरा संपर्क मार्ग तक 47 लाख रुपये की लागत से एक किमी, मंधरपुर संपर्क मार्ग पर नव निर्माण कार्य 32.5 लाख की लागत से 600 मीटर, सरोखनपुर यादव बस्ती से विश्वकर्मा बस्ती तक 26 लाख की लागत से 500 मीटर, पावरा अनुसूचित बस्ती संपर्क मार्ग का नव निर्माण 27 लाख रुपये की लागत से 500 मीटर व निभापुर ठाकुरान बस्ती संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य 36 लाख रुपये की लागत से 700 मी. का निर्माण कराया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। इन सड़कों के बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर सहायक अभियंता राकेश द्विवेदी, अवर अभियंता कौवलेश कुमार, राजेश पाल, सुरेश कुमार, प्रधान राजेंद्र यादव, विस अध्यक्ष राम इकबाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें