खुटहन। ब्लॉक मुख्यालय पर मिशन प्रबंधक एनआरएलएम के पद पर तैनात पंकज राय (36) की बुधवार की शाम ड्यूटी से वापस घर जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई।
आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी पंकज राय खुटहन ब्लाक पर मिशन प्रबंधक एनआरएलएम के पद पर लगभग छह माह से तैनात थे। बुधवार को वह ब्लॉक पर ड्यूटी के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार को ब्लाक सभागार में आयोजित शोकसभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में बीडीओ वीरभानु सिंह, एडीओ हौसिला सिंह, ऋषि मिश्रा, अवनीश, राहुल मिश्रा, चंद्रदेव मिश्रा, अखिलेश वर्मा, राजेंद्र सिंह सोनल, बिपिन सिंह आदि रहे।