फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक को नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के शेरवा गांव के किशोर का शव रविवार को शारदा सहायक नहर में मिला है। वह शनिवार की दोपहर के बाद से ही घर से लापता था।
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह का बेटा अभिषेक सिंह उर्फ सिप्पी (18) लॉक डाउन में दिल्ली से गांव आया था। वीरेंद्र पत्नी व बेटी के साथ दिल्ली में है। अभिषेक शनिवार को दोपहर बाद घर से निकला था। इसके बाद से ही उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह तक न तो उसका कहीं पता चला और न ही फोन से संपर्क हुआ तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव से गुजरने वाली शारदा सहायक नहर की पुलिया पर उसका चप्पल व गमछा मिला। संदेह के आधार पर लोगों ने नहर में तलाश शुरू की। चौबेपुर फाटक पर सूचना देकर नहर का पानी कम करवाया। करीब एक किमी दूर युवक का नहर में शव पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें