8 मई को तय थी शादी
राजेश की शादी 8 मई को निश्चित थी। वह एक सप्ताह से लापता था, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी। लेकिन, स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, जांच में जुटी पुलिस राजेश के मोबाइल पर हुई बातचीत के आधार पर उसके दो साथियों और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक युवकों ने बताया कि एक सप्ताह पहले राजेश को उसकी प्रेमिका ने फोन कर बुलाया था। इस पर तीनों बाइक से शाम सात बजे कसिसयापुर गांव स्थित पंचायत भवन के पास पहुंचे। उसे गन्ने के खेत के समीप छोड़कर दोनों थोड़ी दूर चले आए थे। बाद में राजेश ने उन्हें फोन किया व वापस चले जाने को कहा और खुद बाद में आने की जानकारी दी। इस पर वे दोनों वापस चले गए। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा तो परिजन इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
प्रभारी निरीक्षक सरपतहां रविंद्र भूषण मौर्य ने कहा कि संभवत: रास्ते की जानकारी न होने और काफी झंखाड़ होने की वजह से वह 20 फीट गहरे कुएं में गिर गया हो और उसकी मौत हो गई हो, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी