फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह दिन से लापता बालक का पोखरे में मिला शव

विज्ञापन
मृतक शिवम कनौजिया की फ़ाइल फोटो । - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के पसियाही खुर्द गांव से तेरह दिन पूर्व लापता बालक (7) की शनिवार को पोखरे में लाश मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

पसियाही खुर्द गांव निवासी नंदलाल कनौजिया की बेटी गुड्डी की शादी जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी (शादीपुर) में हुई है। किन्हीं कारणों से गुड्डी पिछले तीन वर्ष से अपने बेटे सुनील और शिवम के साथ मायके में ही रह रही है। बीते एक मार्च को लगभग चार बजे घर के सभी सदस्य सुनील की शादी के लिए लड़की देखने गए थे। छोटा भाई शिवम (7) घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। मां गुड्डी घर के अंदर काम कर रही थी। गुड्डी जब घर के बाहर निकली तो शिवम दरवाजे पर नहीं था। गुड्डी ने शिवम की आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता न चलने पर बड़े बेटे सुनील को फोन कर सूचना दी। सुनील ने भी घर पहुंचकर शिवम की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घरवालों की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर शिवम की तलाश में जुट गई। शनिवार को घर से करीब 100 मीटर दूर गांव के हनुमान मंदिर के पास तालाब में एक बच्चे का शव देखा गया। पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया तो शव की पहचान शिवम के रुप में हुई। पुलिस शव कब्जे में लेकर थाने ले गई और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें