करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दहिदपुर पुलिया के पास रविवार की रात ट्रक चालक ने बाइक सवार बदमाशों पर 1.10 लाख रुपये छीनने का आरोप लगाया। ट्रक चालक गौराबादशाहपुर निवासी मु. राशिद का कहना है कि वह ट्रक खाली कर शिकारपुर की तरफ से आ रहा था। दहिदपुर पुलिया से आगे तिराहे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। मारपीट कर उसके पास मौजूद 1.10 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। ट्रक चालक की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने छानबीन शुरू की, मगर बदमाशों का पता नहीं लग सका। एसओ दिग्विजय सिंह का कहना है कि ओवरटेक करने के दौरान विवाद का मामला है। रुपये छीनने की बात संदिग्ध लग रही है। जांच की जा रही है।