फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरात में बदमाशों ने दूल्हे के चचेरे भाई को बदमाशों ने मारी गोली, दो चचेरे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 22 May 2021 07:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

घायल अवस्था में दूल्हे के चचेरे भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। चचेरा भाई ही दूल्हे की कार चला रहा था। पुलिस मामले में की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव में शुक्रवार को आई बरात में बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे के चचेरे भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दूल्हे के भाई की तहरीर पर घायल युवक के दो चचेरे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मीरागंज थाना क्षेत्र के असवां गांव निवासी रमाशंकर तिवारी के यहां बदलापुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवां  गांव  निवासी सत्यनारायण पांडेय के पुत्र  चंदन की बरात आई थी। दूल्हे का चचेरा भतीजा सुशांत पांडेय उर्फ शोले (25) दूल्हे की कार चला रहा था। बरात पहुंचने के बाद सुशांत जैसे ही पार्किंग में कार खड़ी कर नीचे उतरा उसी दौरान बाइक से पहुंचे बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

गोली सुशांत के कमर में लगी और वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तब तक बदमाश बाइक से फरार हो गए। सूचना पर मीरगंज थानाप्रभारी श्रीप्रकाश राय, जंघई चौकी प्रभारी हरिनारायण पटेल  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सुशांत को जिला अस्पताल में भर्ती  कराया गया  हालत नाजुक देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार के लोगों का मानना है कि गांव में भूमि के विवाद को लेकर गोली मारी गई है।

थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय ने बताया कि दूल्हे के भाई आनंद पांडेय पुत्र सत्यनारायण निवासी ऊदपुर गेल्हुवा की तहरीर पर पुलिस ने घायल युवक के चचेरे दो सगे भाई विवेक पांडेय और वंशीधर पांडेय निवासी ऊदपुर गेल्हवा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन में पता चला है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें