फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मनबढ़ों ने घर में घुसकर की मारपीट, महिला से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि विवाद के बाद मनबढ़ों ने घर में घुसकर मारपीट की और महिला के साथ अभद्रता की। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी शिवानंद दीक्षित क्रिकेट मैच खेल रहे थे, तभी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर शिवानंद जान बचाकर अपने घर भागे, लेकिन आरोपित युवक गाली-गलौज करते हुए उनके पीछे-पीछे घर में घुस आए।
विज्ञापन

घर में मौजूद हौसिला प्रसाद, शुभम दीक्षित और सविता दीक्षित ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस दौरान शुभम और हौसिला प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि एक हमलावर ने सविता दीक्षित को जमीन पर पटक दिया, जिससे उनके पैर में चोट आई। साथ ही उनके साथ अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ दिए गए और कान का झाला भी छीन लिया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नौ आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें