फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बदमाशों ने शिक्षक को पिटकर 50 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेरी गांव में सोमवार की रात नौ बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक शिक्षक की पिटाई कर 50 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव निवासी शिक्षक अरविंद यादव सोमवार की रात घर से घनश्यामपुर स्थित अपने पैरामेडिकल कॉलेज किसी काम से जा रहे थे। उनका आरोप है कि गांव के बाहर सूनसान स्थान पर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जब तक वे कुछ समझ पाते धक्का देकर बदमाशों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। शर्ट की जेब में रखे 50 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर मामले की जांच की जा रही है। रुपये छीनने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें